देश

AGTF ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, गुरदासपुर के जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकियों की एक साजिश को विफल कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह साजिश पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा द्वारा रची गई थी, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त है.

जंगल से बरामद हुईं राइफल, ग्रेनेड और कारतूस

AGTF की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर के एक जंगल से भारी मात्रा में आतंकी हथियार बरामद किए. जब्त किए गए हथियारों में दो AK-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो P-86 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह खेप पाकिस्तान से भारत में धकेली गई थी और इसका मकसद पंजाब के विभिन्न इलाकों में हमले कर शांति व्यवस्था को भंग करना था.

इस संबंध में पुराना शाला थाने में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब इस मामले से जुड़े रिंदा के अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है.


ये भी पढ़े: कन्हैयालाल हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

40 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

59 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago