देश

बेमिसाल हैं पीएम मोदी, सम्मान निधि का पैसा मिला तो क्या बोले किसान?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है. जिले के 1,87,072 किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. सिंगल क्लिक के जरिए किसान सम्मान निधि योजना के किश्तों की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंच रही है. यह योजना लघु किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, जो पहले महंगे बीज, खाद, और दवाइयों की खरीदारी में असमर्थ थे. योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने के साथ-साथ कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले.

किसानों ने जताया आभार

जामुनखेड़ा गांव के पांच एकड़ जमीन के मालिक किसान उजयार सिंह लोधी इस योजना से मिलने वाले लाभ से बेहद संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि हमें किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है. हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की किश्त उनके लिए कई जरूरतों को पूरा करने में सहायक है. खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए इस योजना की राशि काम आती है. यह राशि खेती, बीज खरीदने और खेतों की जुताई में बहुत काम आती है. इस योजना के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत आभार जताते हैं.

बेमिसाल हैं PM मोदी

बिसनाखेड़ी गांव के किसान आनंद यादव भी इस योजना की सराहना करते हैं. उन्होंने कहा कि हमें इस योजना के जरिए सालाना 6,000 रुपये की सहायता मिल रही है. जिससे हम लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है. मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है, और यह योजना हम जैसे छोटे किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है. इस योजना के जरिए हमें जो पैसा मिलता है, उससे हम खाद, बीज लेते हैं. हम इस सरकार के कामकाज से काफी खुश हैं. मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों के हित में तमाम सारे काम हो रहे हैं. पीएम मोदी ने अब तक जो काम किया है, वो बेमिसाल हैं. इतने विकास का काम न पहले कभी हुआ था, न होगा.

ये भी पढ़ें: रातभर का सफर कर PM मोदी पहुंचे नामीबिया, 21 तोपों की सलामी से हुआ स्वागत

ग्रामीण भारत के लिए महत्वपूर्ण कदम

आपको बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने न केवल किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है. इस योजना से किसानों में खेती के प्रति उत्साह भी जगा है. यह योजना ग्रामीण भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो किसानों को सम्मान के साथ आर्थिक स्वावलंबन की ओर ले जा रही है.

नोट: यह स्टोरी एजेंसी (आईएएनएस) की डायरेक्ट फीड से पब्लिश की गई है. इसकी नैतिक जिम्मेदारी भारत एक्सप्रेस की नहीं है. इस खबर में केवल हेडलाइन की के अलावा कुछ बदलाव नहीं किए गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago