देश

Gujarat: अहमदाबाद में घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद अब अवैध निर्माण पर भी चला बुलडोजर, तोड़े गए सैकड़ों घर

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में शाहआलम के पास चंडोला तालाब क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माणों पर मंगलवार को प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया. इस अभियान में 50 बुलडोजर और 36 डंपर का उपयोग कर अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया. ऑपरेशन में पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), साइबर क्राइम यूनिट और स्पेशल रिजर्व पुलिस (SRP) की टीमें शामिल रहीं.

अवैध फार्महाउस भी तोड़ा गया

कार्रवाई के दौरान 2000 वर्ग गज में फैला एक शानदार फार्महाउस झुग्गियों के बीच मिला. प्रारंभिक जांच में इसका मालिक ‘लल्ला बिहारी’ बताया गया, जो कार्रवाई से पहले फरार हो गया. फार्महाउस को अवैध घोषित कर तुरंत ध्वस्त कर दिया गया.

890 संदिग्ध हिरासत में

चंडोला तालाब और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 890 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें 143 बांग्लादेशी नागरिक पाए गए. हिरासत में लिए गए लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है. कई के पास मिले भारतीय आधार कार्ड की सत्यता की जांच की जा रही है. पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल डेटा की पड़ताल शुरू की है.

केंद्र सरकार के निर्देश पर कार्रवाई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके निर्वासन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए थे. इसके तहत गुजरात सरकार ने राज्यव्यापी अभियान शुरू किया. अहमदाबाद (Ahmedabad) में शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक चले विशेष ऑपरेशन में कई लोगों को हिरासत में लिया गया. सूरत सहित अन्य शहरों में भी ऐसी कार्रवाई की गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिनके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं मिलेंगे, उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश वापस भेजा जाएगा. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अवैध नागरिक को गुजरात में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर! पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने, पाकिस्तानी सेना से है कनेक्शन, जानें कौन है आतंकी हाशिम मूसा

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago