गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 10वीं कक्षा के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही स्कूल कर्मियों के साथ मारपीट भी की है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 10वीं के छात्र पर हमला किया गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन आज अस्पताल में घायल छात्र ने दम तोड़ दिया.
नौंवी के छात्र ने किया था हमला
ये धटना अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बताई जा रही है. यहां 10वीं कक्षा के एक छात्र नयन पर मंगलवार को 9वीं कक्षा के छात्र ने चाकू से हमला किया था. जिसके बाद घायल छात्र को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया लेकिन आज सुबह (बुधवार) नयन ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की हुई पहचान, गुजरात के राजकोट का निवासी है हमलावर
छात्र की मौत के बाद अब अभिभावकों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. बता दें कि मृत छात्र नयन सिंधी समुदाय से था और उसकी मौत के बाद से ही सिंधी समुदाय गुस्से से भरा हुआ है. वहीं लोग भारी संख्या में स्कूल पहुंचे और वहां पर तोड़फोड़ की है. इसके अलावा मृत छात्र के घरवाले, हिंदू संगठन और ABVP के कार्यकर्ताओं ने भी स्कूल में काफी तोड़फोड़ की है.
अभिभावकों के गुस्से को ध्यान मे रखते हुए स्कूल परिसर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. वहीं पुलिस ने हमला करने वाले 9वीं के छात्र को भी हिरासत में ले लिया है. साथ ही अभिभावकों ने आरोपी छात्र के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करने की मांग की है.
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र मुस्लिम समुदाय का है. वहीं एक अभिभावक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों छात्रों के बीच विवाद नॉनवेज खाने को लेकर हुआ था. जिसके बाद से मृत छात्र के अभिभावक काफी गुस्से में हैं उन्होंने सिंधी समुदाया, हिंदू संगठन और ABVP के साथ मिलकर स्कूल परिसर में तोड़फओड़ की है. पुलिस भी मौके पर मौजूद है लेकिन लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…