अहमदाबाद में हादसे के बाद विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद.
Air India Plane Crash Black Box: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 के हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए 12 जून 2025 की दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरा था, लेकिन टेकऑफ के मात्र दो मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
उस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा शामिल थे. हादसे में 265 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें मेडिकल हॉस्टल के 5 लोग भी शामिल हैं. केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है.
खबर है कि कुछ ही देर पहले क्रैश साइट से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में मददगार होगा. ब्लैक बॉक्स, जिसे फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) के रूप में जाना जाता है, विमान की तकनीकी जानकारी और पायलटों की बातचीत रिकॉर्ड करता है. यह डिवाइस टाइटेनियम से बना होता है और 1100 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी व 3400 G-Force का दबाव सहन कर सकता है.
नाम के विपरीत, ब्लैक बॉक्स का रंग चमकीला नारंगी होता है, ताकि मलबे में इसे आसानी से ढूंढा जा सके. इसका डिज़ाइन इसे आग, पानी और भारी दबाव से सुरक्षित रखता है. इसमें एक अंडरवाटर लोकेटर बीकन भी होता है, जो 30 दिनों तक सिग्नल भेज सकता है. FDR उड़ान की गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति जैसी तकनीकी जानकारी रिकॉर्ड करता है, जबकि CVR कॉकपिट की बातचीत और अलार्म को कैप्चर करता है.
अहमदाबाद में खोजे गए ब्लैक बॉक्स को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की फोरेंसिक लैब में विश्लेषण के लिए भेजा गया है. इसके डेटा को डिकोड करने में कुछ दिन से लेकर हफ्तों तक का समय लग सकता है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिनों में जारी हो सकती है. यह हादसे के कारण—जैसे तकनीकी खराबी, इंजन फेल्योर, पक्षी टक्कर या मानवीय भूल—का खुलासा करेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि लैंडिंग गियर की समस्या या इंजन फेल्योर संभावित कारण हो सकते हैं.
ब्लैक बॉक्स न केवल हादसे के कारणों का पता लगाता है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. अहमदाबाद हादसे की जांच से विमानन उद्योग में नए सुरक्षा उपाय लागू हो सकते हैं.
यह भी पढ़िए: लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में थीं मणिपुर की दो क्रू मेंबर्स, दुर्घटना में गई जान
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…