देश

Ahmedabad Plane Crash: बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा, विमान हादसे में गई जान

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी शोक की लहर है. इस हादसे में कुरुक्षेत्र जिले के गांव राम शरण माजरा की एक बेटी अंजू शर्मा की जान चली गई. अंजू कई सालों से अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं और अपनी बड़ी बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं.

अंजू की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है. सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अंजू शर्मा के बुजुर्ग माता-पिता को अब तक हादसे की जानकारी नहीं दी गई. उनके पिता जगदीश शर्मा, जो भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं, ब्रेन हेमरेज के कारण बिस्तर पर हैं और माता भी लंबे समय से बीमार हैं. ऐसे में परिवार ने उन्हें यह दुखद समाचार बताने से फिलहाल परहेज किया है. परिवार के लोगों का कहना है कि अगर हम अंजू के पिता और मां को जानकारी देंगे तो डर है कि हम उन्हें भी खो देंगे.

अंजू की छोटी बेटी का डीएनए टेस्ट लिया गया

अंजू के चाचा, बहन और जीजा शोक व्यक्त करने आने वालों से मिल रहे हैं. वडोदरा में अंजू की छोटी बेटी का डीएनए टेस्ट लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि अंजू शर्मा का निधन हो चुका है. अब अंजू शर्मा के परिवारजन अंतिम संस्कार के लिए वडोदरा जाने की तैयारियां कर रहे हैं. गांव की बेटी की ऐसी विदाई किसी ने नहीं सोची थी.

अंजू के चाचा अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे

अंजू के चाचा बालकिशन शर्मा अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे हैं. मीडिया से बातचीत के समय रोते हुए उन्होंने कहा कि अंजू शर्मा खुशमिजाज थी. वह पूरे परिवार, पूरे कुनबे को जोड़कर रखती थी. उसके जाने से सभी सदमे में हैं.

अंजू ने बहन नीलू शर्मा को वीडियो कॉल की थी

अंजू शर्मा ने विमान में बैठने के बाद अपनी बहन नीलू शर्मा को वीडियो कॉल की थी, लेकिन वह अटेंड नहीं कर पाई, जिसका उसे अभी मलाल है. नीलू शर्मा ने कहा कि अंजू शर्मा ने पूरे परिवार का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें उसने कॉल की थी. आठ बहनों में अंजू शर्मा सबसे बड़ी थीं.

यह भी पढ़िए: मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’

आईएएनएस

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

42 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

48 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

58 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago