Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को विमान हादसा हो गया. अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ा विमान टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही पास के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा. इस विमान में 12 चालक दल सहित टोटल 242 लोग सवार थे, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे. क्रैश की वजह से प्लेम में सवार 241 लोगों की मौत हो गई और केवल एक शख्स ही जिंदा बच पाया.
इस हादसे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के साथी न्यायाधीश, रजिस्ट्री के अधिकारियों के साथ आज अहमदाबाद में हुए दुखद हवाई दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”
सीजेआई बी आर गवई ने बीजे मेडिकल कॉलेज के प्रभावितों के लिए भी अपनी चिंता व्यक्त की. हादसे में परिसर में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा. सीजेआई ने कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. उन्हें अपने प्रियजनों के समर्थन में शक्ति और सांत्वना मिले.”
एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान के कुछ मिनट बाद ही बीजे मेडिकल कॉलेज में क्रैश कर गया था. जिससे 20 से अधिक कॉलेज के छात्र और कर्मचारियों की भी मौत हो गई. इस हादसे के बाद देश और दुनिया भर के नेताओं और नामचीन हस्तियों ने संवेदनांए प्रकट की है. वहीं टाटा ग्रुप ने हादसे मं मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.
इसके अलावा हादसे के बाद डीजीसीए ने उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एयर इंडिया को जेनएक्स इंजन वाले सभी बोइंग 787-8/9 विमानों पर तत्काल अतिरिक्त रखरखाव जांच करने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 7 दिनों पहले साथ छोड़ गई पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने भारत आए पति की भी क्रैश में हो गई मौत
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…