देश

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश में जामनगर के दंपति की मौत, अलग विमान हादसे में गई थी बेटे की भी जान

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई विमान दुर्घटना में जामनगर के एक दंपति की मौत हो गई. दुर्भाग्यवश, दंपति ने लंदन में हुए एक विमान हादसे में पहले अपना बेटा खो दिया था. लंदन में रहने वाले शैलेशभाई परमार और उनकी पत्नी नेहलबेन परमार की अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मौत हो गई. कुछ समय पहले उनके बेटे हित की भी एक अलग विमान दुर्घटना में जान चली गई थी.

शैलेशभाई और नेहलबेन जामनगर के पंचवटी इलाके में नेहलबेन के कैंसर पीड़ित पिता से मिलने आए थे. दोनों ने प्रेम विवाह किया था और बेहद सादगी भरा जीवन जीते थे. शैलेशभाई जामनगर के डीकेवी कॉलेज में प्रोफेसर रह चुके थे. उनकी आध्यात्मिकता और कृष्ण भक्ति की चर्चा हर कोई करता है.

दंपत्ति सरल स्वभाव के धनी : डॉ. मेहुल खाखरिया

जामनगर के माधव डेंटल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मेहुल खाखरिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “पांच-छह दिन पहले ही शैलेशभाई और नेहलबेन मेरे अस्पताल में दांतों का इलाज करवाने आए थे. इतने सरल और आध्यात्मिक लोग मैंने पहले नहीं देखे.”

डॉ. खाखरिया ने बताया कि दंपति ने उनके स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाए, हरि बोल का जयकारा लगाया और लंदन आने का न्योता भी दिया. उनके चेहरे पर गजब का तेज था. वे भगवान के दूत जैसे लगते थे.” उन्होंने कहा, “शैलेशभाई एविएशन और हेलिकॉप्टर सेफ्टी से जुड़े थे और कई देशों की यात्रा कर चुके थे. इलाज के बाद उनकी फ्लाइट का शेड्यूल तय था, जिसके लिए अस्पताल ने पहले ही उनका ट्रीटमेंट पूरा कर लिया था.”


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 7 दिनों पहले साथ छोड़ गई पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने भारत आए पति की भी क्रैश में हो गई मौत


बेटा कमर्शियल पायलट की ले रहा था ट्रेनिंग

इस दंपति का बेटा हित कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण ले रहा था. कुछ समय पहले लंदन में उसकी आखिरी प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान हादसे में उसकी भी मौत हो गई थी. अब माता-पिता की भी उसी तरह की त्रासदी में जान चली गई.

डॉ. खाखरिया ने कहा, “इस खबर ने मुझे सदमे में डाल दिया. पूरी रात नींद नहीं आई. मैंने उनके रिश्तेदारों से बात की, लेकिन विश्वास ही नहीं हो रहा.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

TMC के खास चेहरे को BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 12 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

6 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

6 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

31 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

37 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

54 minutes ago