देश

Ahmedabad Plane Crash: मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की मदद देगा टाटा ग्रुप

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट एआई 171 के क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है. टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें जरूरी देखभाल और सपोर्ट मिले.

बयान में आगे कहा गया कि इसके अतिरिक्त, टाटा ग्रुप बी जे मेडिकल छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा.

टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं. इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं.”

पोस्ट में आगे लिखा कि हम इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़े हैं. इससे पहले चंद्रशेखरन ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि एयरलाइन का प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता करना है.

उन्होंने एक बयान में कहा, “हम घटनास्थल पर आपातकालीन रिस्पांस टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं.”

हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं: एयर इंडिया

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 दोपहर को क्रैश हो गई थी. इसमें 242 लोग सवार थे. हादसे के बाद एयर इंडिया ने एआई-171 के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है.

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर कहा, “फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी. आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है. हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे.”


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash: विमान हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी और MRM के प्रदेश संयोजक बदरुद्दीन हलाली का निधन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago