Veer Savarkar Sports Complex Ahmedabad Olympic 2036
Ahmedabad Sports Capital: गुजरात का अहमदाबाद शहर तेजी से देश की ‘स्पोर्ट्स कैपिटल’ के रूप में उभर रहा है. अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में करीब 825 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आज देश के सबसे आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल परिसरों में से एक बन चुका है. यह कॉम्प्लेक्स न केवल स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि भारत को वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के संयुक्त सहयोग से निर्मित इस भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 14 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था. कुल 1.19 लाख वर्ग मीटर में फैले इस विशाल परिसर को आधुनिक खेल जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यहाँ दर्शकों की सुगमता के लिए 7 अलग-अलग एंट्री गेट बनाए गए हैं, साथ ही विजिटर्स और अधिकारियों के लिए 900 से अधिक वाहनों की विशाल पार्किंग व्यवस्था भी मौजूद है.
वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे सर्वसुविधाजनक माहौल देता है. यहाँ 18 प्रमुख खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली इनडोर और आउटडोर सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
स्विमिंग (एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स)
टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस
शूटिंग और कुश्ती
इसके अलावा, यहां खिलाड़ियों और कोचों के लिए रहने (एकोमोडेशन), स्पोर्ट्स मेडिसिन, एडवांस्ड फिटनेस सेंटर और न्यूट्रिशन-डाइट की पूरी व्यवस्था मौजूद है. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ियों और खेल विशेषज्ञों ने यहां की व्यवस्थाओं को लेकर काफी उत्साह जताया है. खिलाड़ी गौतम पारिख का कहना है कि यहां डाइट और ट्रेनिंग की ऐसी बेहतरीन सुविधाएं हैं जो खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लायक बनाती हैं. खिलाड़ी रोहित ने बताया कि यहां देश के बेहतरीन ट्रेनर्स मौजूद हैं, जो फिटनेस और तकनीक दोनों पर विशेष ध्यान देते हैं. स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मोनल चौकसी के अनुसार, यहां बना एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरी तरह खरा उतरता है. अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर बंछानिधि पाणी ने कहा कि वर्तमान में यहां 10 स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए उत्कृष्ट कोचिंग और प्रशिक्षण की सुविधाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं.
यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केवल आज की जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा, बल्कि भारत के भविष्य के बड़े सपनों का आधार भी है. अहमदाबाद को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है और भारत सरकार 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों की मेजबानी भी अहमदाबाद में कराने के लिए बोली लगा रही है. इन दोनों वैश्विक खेल महाकुंभों के सफल आयोजन में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की भूमिका बेहद मुख्य और निर्णायक रहने वाली है.
भारत एक्सप्रेस
Nandurbar Drought Crisis: महाराष्ट्र का नंदुरबार इलाका भयंकर सूखे से गुजर रहा है. फसलों को…
UP Election 2027: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की तैयारियां तेज हैं. जानिए सीट बंटवारे के…
Nagpur Hookah Parlour Raid: नागपुर में पुलिस ने 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापेमारी की.…
India Armenia Weapons Deal: भारत की तरफ से आर्मेनिया को हथियार सप्लाई किये जाने से…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने…
Neela Drum Murder Case: चर्चित नीला ड्रम हत्या केस में आज अदालत मुस्कान और साहिल…