International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली में ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर ‘रन फॉर योगा’ और जुम्बा सेशन का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, फिटनेस और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था.
कार्यक्रम की शुरुआत AIIA परिसर से हुई. इसमें संस्थान के अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए. ‘रन फॉर योगा’ का मार्ग AIIA मुख्य द्वार से केंद्रीय विद्यालय, NTPC तक और फिर वापस संस्थान तक निर्धारित किया गया था.
दौड़ के बाद AIIA के एकेडमिक ब्लॉक के सामने प्रसिद्ध जुम्बा विशेषज्ञ मीनल पाठक ने जुम्बा सेशन का संचालन किया. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और फिटनेस व सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया.
AIIA के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के दौर में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और दुनिया भर में करोड़ों लोग इससे लाभ उठा रहे हैं.
प्रो. प्रजापति ने लोगों से योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखने और इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया. उनके अनुसार नियमित योग अभ्यास से बीमारियों की रोकथाम के साथ बेहतर जीवनशैली अपनाई जा सकती है.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पीएम मोदी बोले- उनका जीवन प्रेरणा की मिसाल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को AIIA परिसर, सरिता विहार में सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास और विशेष समारोह आयोजित होगा. इसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल, ‘Yoga for Healthy Ageing’ विषय पर संदेश और योग फ्यूजन गतिविधियां शामिल रहेंगी.
इसके बाद सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक भारत के सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि AIIA के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति भी उपस्थित रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…