देश

दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर हमला, टूटी खिड़कियां, जांच में लगी पुलिस

Delhi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास पर हमले की खबर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला किया है. मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने शिकायत भी दर्ज कराई है. इसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया. वहीं पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है.

खिड़कियों के टूटे कांच

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया. ओवैसी ने कहा,”मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा. लौटने पर मैंने खिड़कियों के शीशे टूटे हुए और चारों ओर पत्थर पड़े हुए पाए. मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम करीब 5:30 बजे निवास पर पत्थर फेंके.”

ओवैसी का कहना है कि उनके आवास पर इस तरह का यह चौथा हमला है. जिसमें उनके घर की खिड़कियों के कांच टूट गए. ओवैसी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि यह चिंताजनक है कि यह घटना एक तथाकथित “उच्च सुरक्षा” क्षेत्र में हुई है.

इसे भी पढ़ें: Delhi: JNU में फिर हुई माहौल खराब करने की कोशिश, अब शिवाजी के प्रतिमा पर हुआ हंगामा

पुलिस कर रही मामले की जांच

दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जांच के दौरान ओवैसी के आवास से कुछ पत्थर बरामद किए हैं. वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे ही है कि ये हमला किसने और कब किया था. पुलिस ने कहा कि अज्ञात हमलावर ने असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर कथित तौर पर पत्थर फेंक खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए

इस घटना के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस से संपर्क किया और मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिसमें असदुद्दीन ओवैसी ने यह आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात “बदमाशों” द्वारा उनके दिल्ली आवास पर पत्थर फेंके गए. इस मामले में उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा सकती है.

ये वही लोग हो सकते हैं जो नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानते हैं

वहीं इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, उनके (बीजेपी) हौसले इसलिए बुलंद है क्योंकि उनकी पार्टी सत्ता में है. उनको लगता है कि हिंसा के जरिए वो अपने एजेंडे को मुकम्मल कर सकते हैं. ये चौथी बार मेरे घर पर हमला हुआ है. ये वही लोग हो सकते हैं जो लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago