देश

Bharat Pakistan Tension: चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी: सभी लोगों को घर में रहने के निर्देश, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाओं को किया गया रद्द

पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर हमले की कोशिश जारी है. 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया. इस बीच शुक्रवार को पंजाब (Punjab) के चंडीगढ़ में एयरफोर्स स्टेशन से हवाई हमले की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है. आम लोगों को भी घरों में रहने की सलाह दी गई है.

लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश जारी

चंडीगढ़ डीसी की ओर से सभी लोगों को घर के अंदर रहने का निर्देश जारी किया गया है. इसके साथ ही लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे बालकनी से दूर रहें. चंडीगढ़ में सायरन भी गूंज रहा है. चंडीगढ़ के अलावा मोहाली में भी लोगों को अलर्ट किया गया है.

Punjab में स्कूल-कॉलेज बंद

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब (Punjab) में परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए, “यह आदेश दिया जाता है कि पूरे पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय – सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त – अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे. गुरुवार की रात को पंजाब (Punjab) के छह सीमावर्ती जिलों – फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में ब्लैकआउट की सूचना मिली. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब (Punjab) के कुछ सीमावर्ती गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं. वहीं, पंजाब पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं.

Punjab के कई इलाकों पर हमले की कोशिश

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की तो भारत ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए. गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा ने उनके भेजे गए ड्रोन को भी गिरा दिया. भारत ने पाकिस्तान के पंजाब (Punjab) प्रांत में उड़ रहे उनके एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम को भी गिरा दिया.

यह भी पढ़ें- India Pakistan War: INS विक्रांत से S-400 तक…हिंदुस्तान के वो हथियार, जिन्होंने पाकिस्तान में मचाया कोहराम

पाकिस्तान की सीमा से सटे प्रदेश हाई अलर्ट पर हैं. राजस्थान के सीएम ने सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश भी दिया है. इस बीच, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया – आईसीएआई ने एक्स पर विभिन्न परीक्षाओं को स्थगित करने की जानकारी दी. आधिकारिक बयान में कहा गया, “देश में तनावपूर्ण, सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और पीक्यूसी परीक्षा [अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा (आईएनटीटी एटी)] मई 2025 के शेष पेपर 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago