देश

गोरखपुर के इस गांव में उतरेंगे वायु सेना प्रमुख, जानें क्या है एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का खास कार्यक्रम?

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 27 अगस्त को गोरखपुर के दूरस्थ ग्राम माथाबारी का भ्रमण करेंगे. इस दौरान वे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और उनके जीवन, जरूरतों, आकांक्षाओं और चुनौतियों के बारे में जानेंगे.

भ्रमण के दौरान वायु सेना प्रमुख रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान, साखी, माथाबारी का दौरा करेंगे. वे संस्थान से जुड़े लोगों से बातचीत कर क्षेत्र में समाज के विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेंगे.

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह सरस्वती गुरुकुल का भी भ्रमण करेंगे. यहां वे विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद करेंगे तथा बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे. वायु सेना प्रमुख स्थानीय युवाओं से भी बातचीत करेंगे. वे युवाओं की आकांक्षाओं और उनके सामने मौजूद अवसरों एवं चुनौतियों को समझेंगे तथा उन्हें अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे.

इस दौरान वे ग्रामीणों के साथ भी अनौपचारिक और आत्मीय बातचीत करेंगे. ग्रामीण अपने अनुभव और अपनी आवश्यकताएं उनके साथ साझा कर सकेंगे. इससे सशस्त्र बलों और आम नागरिकों के बीच विश्वास और अपनत्व का संबंध और मजबूत होगा.

सैनिक और नागरिक के बीच बढ़ेगा विश्वास और जुड़ाव

गोरखपुर के किसी दूरस्थ गांव में वायु सेना प्रमुख का यह भ्रमण अपने आप में एक विशेष अवसर है. यह भ्रमण इस बात का संदेश भी देगा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सशस्त्र बल समाज के हर वर्ग के साथ जुड़े हुए हैं. यह अवसर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा सैनिक और नागरिक के बीच आत्मीय संबंध को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा.

ये भी पढ़ें- महाकाल की नगरी में रोबोट पर चढ़ा भक्ति का रंग! लोहे के हाथों से किया ऐसा एनर्जेटिक डांस, देखें VIDEO

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

पवन सेंगर, ब्यूरो चीफ (यूपी)

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

2 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

8 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

22 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

25 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

47 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

51 minutes ago