दुनिया

इस्लामाबाद के अस्पताल में फूटा AC का कंप्रेसर, जिंदा जले 15 मासूम नवजात; एक्शन में शहबाज शरीफ

PIMS Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (PIMS) अस्पताल की नवजात शिशु इकाई में एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई. इस खौफनाक हादसे में 15 मासूम नवजात बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि केवल एक बच्चे को ही सुरक्षित बचाया जा सका.

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल में 15 नवजात शिशुओं की जलकर मौत मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्च स्तरीय बैठक की. पीएम ने सख्‍त कार्रवाई करते हुए संघीय स्वास्थ्य सचिव असलम घौरी को निलंबित कर द‍िया. पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में यह जानकारी साझा की.

PM शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक शुरू

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीआईएमएस अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत के मामले को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक शुरू हुई. प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संघीय स्वास्थ्य सचिव असलम घौरी को उनके पद से निलंबित कर दिया.

पाक‍िस्‍तान पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित की है. पूर्व गृह सचिव शाहिद खान को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति के अन्य सदस्यों में स्थापना सचिव डॉ. बैरिस्टर नबील अवान शामिल हैं. पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान जियो टीवी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6:45 बजे हुआ. बचाव कार्य से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से नर्सरी में आग लगी.

15 नवजात बच्चों की मौत हो गई

पीआईएमएस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे. इन 16 शिशुओं में से केवल एक को ही बचाया जा सका. बाकी 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. जिला प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन कार्रवाई के तहत फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस तैनात की गईं. फायर फाइटिंग टीमों के अस्पताल पहुंचने और ऑपरेशन शुरू करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझाने के बाद भी टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन करती रहीं ताकि आग के दोबारा भड़कने की कोई संभावना न रहे.

परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीआईएमएस अस्पताल की नवजात शिशु इकाई (नर्सरी) में लगी आग की दुखद घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने मासूम बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के साथ हुई ऐसी त्रासदी की भरपाई कभी नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की विस्तार से जांच की जानी चाहिए, जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें-नेपाल में भोटेकोशी नदी का खौफनाक रूप: 8 लाशें बरामद, 6 हाइड्रो प्रोजेक्ट्स तबाह; एक्शन में आए पीएम बालेन शाह

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

22 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

31 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

37 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

51 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

54 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago