देश

भारत में इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित, एयरबस A320 में तकनीकी खामी से दुनिया भर में हड़कंप

Airbus A320 Technical Gglitch: भारत में इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की अलग-अलग कई उड़ानें मुसीबत झेल सकती हैं. वजह है उनके A320 परिवार के विमानों में मिली तकनीकी खामी. फ्रांस की विमानन कंपनी एयरबस ने बताया कि तेज सूरज की किरणें फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए जरूरी डेटा पर खराब असर डाल सकती हैं. अगर यह डेटा गलत हो जाए तो विमान के कंट्रोल पर असर पड़ सकता है.

कितने विमान प्रभावित?

देश में 560 से ज्यादा A320 फ्लाइट उड़ते हैं. इनमें से करीब 200–250 विमानों को तुरंत जांच और बदलन की जरूरत है. कुछ में सॉफ्टवेयर बदला जाएगा और कुछ में हार्डवेयर रिप्लेस करना होगा. इस दौरान कई विमानों को ग्राउंड करना पड़ेगा, जिससे उड़ानें लेट होंगी या रद्द भी हो सकती हैं.

EASA का इमरजेंसी नोटिस

यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने इमरजेंसी नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि प्लेन्स में नया और बेहतर ELAC कंप्यूटर लगाना जरूरी है, जो फ्लाइट कंट्रोल को संभालता है. एयरबस का अनुमान है कि इस समस्या या मरम्मत प्रक्रिया से दुनिया भर में करीब 6,000 विमान प्रभावित होंगे.

भारत में असर

इंडिगो ने कहा कि उन्हें एयरबस की नोटिफिकेशन मिल चुकी है और वे यात्रियों को कम से कम परेशानी देने की कोशिश करेंगे. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उनके 31 विमान प्रभावित होंगे, लेकिन वे सभी सावधानी बरत रहे हैं. एयर इंडिया ने भी यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कई उड़ानें प्रभावित रहेंगी.

दुनिया भर में उड़ानें रद्द

एयर फ्रांस ने बताया कि उसे 35 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. मेक्सिको की वोलारिस ने कहा कि अगले तीन दिन तक उड़ानों में देरी या कैंसिलेशन होगा. अमेरिकन एयरलाइंस के 480 A320 जेट्स में से 340 को सुधार की जरूरत है. लुफ्थांसा और ईज़ीजेट भी अपने कुछ विमानों को मरम्मत के लिए ग्राउंड कर रहे हैं. कोलंबिया की अवियांका ने तो 8 दिसंबर तक टिकट बिक्री ही रोक दी है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में ठंड बढ़ी, पहाड़ों पर कोहरे का अलर्ट और दक्षिण भारत में चक्रवात दितवा का असर

एयरबस का बयान

एयरबस ने कहा कि सूर्य से निकलने वाली तेज ऊर्जा फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम से जुड़े अहम डेटा को करप्ट कर सकती है. इसे कंपनी ने बेहद गंभीर तकनीकी जोखिम माना है. इसका सीधा असर दुनिया भर की एयरलाइनों और लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago