दुनिया

जी-20 का बदला जी-20! फिर एक्शन में आए डोनाल्ड ट्रंप, दक्षिण अफ्रीका क्या बोले?

Donald Trump Action South Africa: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह अगले साल फ्लोरिडा में होने वाले जी-20 समिट में दक्षिण अफ्रीका को निमंत्रण नहीं देंगे. इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को मिलने वाली सभी सब्सिडी बंद करने का ऐलान भी किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका दक्षिण अफ्रीका में जी-20 में शामिल नहीं हुआ, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने ईसाईयों पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साध रखी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार अफ्रीकी लोगों और डच, फ्रांसीसी और जर्मन प्रवासियों के वंशजों द्वारा सहे गए भीषण मानवाधिकार हनन को स्वीकार करने या उस पर ध्यान देने से इनकार करती है. उन्होंने कहा कि-

‘सीधे शब्दों में कहें तो, वे गोरे लोगों की हत्या कर रहे हैं और उनके खेतों को बेतरतीब ढंग से उनसे छीनने दे रहे हैं. शायद, सबसे बुरी बात यह है कि जल्द ही बंद होने वाला न्यूयॉर्क टाइम्स और फेक न्यूज मीडिया इस नरसंहार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलेगा.’

नहीं दिया जाएगा जी-20 का निमंत्रण

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जी-20 के समापन पर दक्षिण अफ्रीका ने हमारे अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को जी-20 की अध्यक्षता सौंपने से इनकार कर दिया था. इसलिए, मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 के जी-20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसकी मेजबानी अगले साल फ्लोरिडा के मियामी में की जाएगी. दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी भी समूह की सदस्यता के लायक नहीं है.

ये भी पढ़ें: मच्छरों से पाना है छुटकारा? आसपास लगा लें ये 7 पौधे

सब्सिडी देने से इनकार

इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि हम उन्हें दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद करने जा रहे हैं. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अपने एक्स पोस्ट में लगाए गए आरोप दक्षिण अफ्रीका में लंबे समय से चल रही राजनीतिक बहस का विषय रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने नस्ल-भेदी हिंसा के दावों का बार-बार खंडन किया है और कहा है कि उसका भूमि सुधार ढांचा संवैधानिक दिशानिर्देशों का पालन करता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

32 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago