उत्तर प्रदेश

Mahoba News: “कोयला घोलकर पिला दो…”, जहर खाने वाले मरीज को डॉक्टर ने दी अजीब ‘दवा’, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहरीला पदार्थ खाने व फांसी लगाने का प्रयास करने वाले मरीज को डॉक्टरों ने चारकोल टेबलेट की जगह कोयले का घोल पिला दिया. अब मामला सामने आने के बाद सीएमएस ने कहा कि कोयले का घोल नहीं चारकोल की टेबलेट दी जाती है.

क्या है मामला?

दरअसल मामला कबरई थाना क्षेत्र के गहरा गांव के रहने वाले 33 वर्षीय मंगल प्रजापति का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था. जिसके चलते गुस्से में आकर मंगल ने जहरीला पदार्थ खाकर फांसी लगाने का प्रयास किया. जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर दीपक कुमार ने उनको दवा पर्चा लिखकर दिया. लेकिन दवा नहीं मिलने पर उन्होंने मरीज को कोयले का घोल पिलाने की सलाह दे डाली. डॉक्टर के कहने पर मरीज मंगल प्रजापति को कोयले का घोल पिलाया गया.

परिजनों ने क्या कहा ?

परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने चारकोल टेबलेट लिखकर दी थी, लेकिन वो दवा कहीं नहीं मिली. जिसके बाद डॉक्टर दीपक ने कहा कि आपलोग लकड़ी में आग लगाकर उसके कोयले को पीसकर घोल बना दीजिये और मरीज को पिला दीजिये.

ये भी पढ़ें- Unnao Father Killed Children: उन्नाव में बाप बना हैवान, कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों बच्चों को मारा, पुलिस से बचने के लिए पत्नी पर लगा दिया हत्या का आरोप

डॉक्टर ने क्या कहा?

मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर दीपक ने बताया कि मरीज ने फांसी लगाई थी और डाई पी थी. उन्होंने कहा कि चारकोल टेबलेट नहीं मिलने पर कोयले का घोल पिलाया जा सकता है.

“कोयले का नहीं चारकोल टेबलेट दी जाती है”

इस बारे में सीएमएस ने बताया कि मरीज को कोयले का घोल नहीं चारकोल की टेबलेट दी जाती है. महोबा जिला अस्पताल के सीएमएस ने कहा कि कोयले का घोल नहीं पिलाया गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में चारकोल टेबलेट उपलब्ध है या नहीं उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

10 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

20 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

35 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

46 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

54 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago