देश

Ajab Gajab: दो बच्चों की मां पर छाया प्यार का खुमार, जेठ के साथ हुई फरार

Ajab Gajab: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करके रख दिया है. यहां दो बच्चों की मां पर प्यार का ऐसा नशा सवार हुआ कि अपने ही जेठ के साथ घर छोड़कर भाग गई. वहीं जेठ भी चार बच्चों का बाप है. महिला के पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

यह पूरा प्रकरण मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव का है. पुलिस के मुताबिक, घर छोड़कर भागने वाली दो बच्चों की मां का नाम नर्मदा देवी है, जिसपर प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा की वह अपने पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते में जेठ कैलाश साह नाम के एक आदमी के साथ फरार हो गई. महिला जाते-जाते अपने साथ में दोनों बच्चों को भी ले गई.

सुखी था पारिवारिक जीवन

बेगूसराय जिला के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह की पुत्री नर्मदा की शादी 2007 में त्रिपुरारी साह से हुई थी. इन दोनों के पारिवारिक जीवन में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं था और खुशी से दिन गुजर रहे थे. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए. महिला का पति मुंबई में रहते हुए मजदूरी का काम करता था और पत्नी और बच्चों के गुजारे के लिए अपने घर मुंगेर पैसा भेजा करता था, जिससे उसके परिवार का खर्च चलता था.

घंटो फोन पर करते थे बात

पति की गौर मौजूदगी में नर्मदा का अपने पड़ोस में रहने वाले और रिश्ते में जेठ लगने वाले चार बच्चों के पिता कैलाश साह के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार इस कदर बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के साथ घंटों फोन पर बातें करने लगे.

इस बात की जानकारी त्रिपुरारी साह को भी हुई और इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ, लेकिन इसके बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ता रहा. चार दिन पहले ही 22 जनवरी को दोनों घर छोड़कर फरार हो गए. नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई. वहीं इसकी सूचना के बाद जब उसका पति त्रिपुरारी घर पहुंचा तो पूरा घर खाली पड़ा था, यहां तक की शादी में मिले सारे गहने भी गायब थे.

इसे भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उद्योग लगाने पर तीन साल तक सारी अनुमतियों से दी छूट

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

महिला के फरार होने के बाद पति ने असरगंज थाना में पत्नी के भागने का आरोप लगाते हुए कैलाश साह और चार अन्य लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. इस संदर्भ में पुलिस के एक अधिकारी ने यह बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

9 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

14 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

40 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

43 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago