मनोरंजन

अपनी पहली तेलुगु फिल्म के लिए ‘हनुमान जी’ से आशीर्वाद मांगते नजर आए बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Nawazuddin Siddiqui:  बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को घोषणा की कि वह वेंकटेश, राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य अभिनीत फिल्म ‘सैंधव’ के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.  नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर सैलेश कोलानू निर्देशित फिल्म की घोषणा करने के लिए कई तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरों में अभिनेता वेंकटेश, राणा और चैतन्य के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में नवाजुद्दीन भगवान हनुमान की तस्वीर के सामने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल नवाजुद्दीन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, अब तक के सबसे ऊजार्वान व्यक्ति वेंकटेश दग्गुबाती की 75वीं फिल्म ‘सैंधव’ के साथ कोलैबोरेट करना बहुत ही शानदार है. यह फिल्म शैलेश कोलानू बना रहे हैं. तेलुगु डेब्यू करने की ओर.

ये भी पढ़ें-Rakhi Sawant Mother Died: लंबी बीमारी के बाद राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सैंधव’ निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर तले वेंकट बोयनापल्ली द्वारा निर्मित पैन-इंडियन एक्शन ड्रामा है और इसमें संतोष नारायणन का संगीत है. बॉलीवुड के मोर्चे पर, नवाजुद्दीन को आखिरी बार 2022 में ‘हीरोपंती 2’ में देखा गया था.  वह अगली बार ‘हड्डी’, ‘बोले चूड़ियां’, ‘अफवाह’, ‘टीकू वेड्स शेरू’ और ‘जोगीरा सा रा रा रा’ में नजर आएंगे.

कैरियर

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी  ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत 1999 में आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, सरफरोश से की थी. इसके बाद ये राम गोपाल वर्मा की फिल्म शूल (1999), जंगल (2000) और राजकुमार हिरानी की मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003) में भी नजर आए थे. मुंबई में आने के बाद इन्होंने टीवी धारावाहिकों में काम तलाशने की कोशिश की, पर कुछ खास सफलता नहीं मिली. इन्होंने एक छोटी फिल्म, द बायपास (2003) में इरफान खान के साथ काम किया था. 2002 से लेकर 2005 तक इनके पास ज़्यादातर समय कोई काम नहीं था, इन्हें रहने के लिए चार अन्य लोगों के साथ फ्लैट साझा करना पड़ता था. साल 2004 इनके लिए काफी दिक्कतों वाला था. किराये के पैसे न दे पाने के कारण इन्हें अपने एनएसडी सीनियर से रहने की अनुमति मांगनी पड़ी, और उन्होंने इस शर्त पर गोरेगांव के अपार्टमेंट में रहने की इजाजद दी कि वो उनके लिए भी खाना बनाएँ.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago