महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शुमार उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का आज बुधवार को निधन हो गया है. उनका अचानक जाना न सिर्फ उनके समर्थकों के लिए, बल्कि पूरी राज्य की राजनीति के लिए के एक बड़ा झटका है. बीते कुछ वर्षों में अजित पवार कई गंभीर हादसों से गुजर चुके थे, जहां वे हर बार किस्मत के सहारे बच निकले थे. लेकिन इस बार के हादसे ने उन्हें शांत करा दिया.
इस विमान हादसे की खबर ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शुरुआती घंटों में स्थिति साफ नहीं थी और अलग-अलग तरह की जानकारी सामने आ रही थी. बाद में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा बेहद गंभीर था और इसी घटना में अजित पवार का निधन हो गया.
इससे पहले नवंबर 2025 में अजित पवार के काफिले से जुड़ा एक दर्दनाक सड़क हादसा भी सामने आया था. जालना से लातूर जाते वक्त बीड जिले में उनके काफिले की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में एक परिवार गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी.
इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर कई सवाल खड़े किए थे.
जनवरी 2023 में पुणे के वाकड इलाके में एक अस्पताल के उद्घाटन के दौरान अजित पवार एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे थे. तीसरी मंजिल से नीचे आते वक्त लिफ्ट अचानक खराब होकर नीचे गिर गई थी. लिफ्ट में अजित पवार के साथ डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. सौभाग्य से उस समय कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन जांच में लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही सामने आई थी.
बता दें कि इन घटनाओं के अलावा भी उनके राजनीतिक जीवन में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और आपात लैंडिंग जैसी घटनाएं चर्चा में रही थीं.
ये भी पढ़ें: लाला लाजपत राय की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…
उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…
Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…
Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…
Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…
एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…