देश

बारामती में जिस विमान ने ली अजित पवार की जान, उसमें और कौन-कौन था?

Ajit Pawar Dies in Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बुधवार का दिन एक काला अध्याय साबित हुआ. राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया है. यह हादसा पुणे जिले के बारामती में हुआ जो उनका गृह क्षेत्र और राजनीतिक गढ़ माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई. हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार अन्य 5 लोगों की भी दुखद मृत्यु हो गई है.

हादसे के वक्त विमान में कौन-कौन था? (Ajit Pawar Plane Passengers List)

इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि विमान में ‘दादा’ (अजित पवार) के साथ और कौन मौजूद था. शुरुआती रिपोर्ट्स और अधिकारियों के मुताबिक, यह एक चार्टर्ड विमान (Learjet 45) था, जिसमें अजित पवार के अलावा क्रू मेंबर्स और उनका निजी स्टाफ सवार था.

  • पायलट और को-पायलट: विमान को दो अनुभवी पायलट उड़ा रहे थे. रिपोर्ट्स में एक ‘पायलट इन कमांड’ (PIC) और एक ‘फर्स्ट ऑफिसर’ (FO) के होने की पुष्टि हुई है.
  • सुरक्षाकर्मी (PSO): अजित पवार की सुरक्षा में तैनात उनका एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) भी उनके साथ इस सफर में मौजूद था.

निजी सहायक/अटेंडेंट भी थे साथ

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके साथ उनका एक निजी सहायक या फ्लाइट अटेंडेंट भी विमान में सवार था. हालांकि, मृतकों की कुल संख्या को लेकर अभी अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं (कुछ रिपोर्ट्स में 4 तो कुछ में 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है), लेकिन यह स्पष्ट है कि पायलट और सुरक्षाकर्मियों ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई है.

ये भी पढ़ें: संजय गांधी से विजय रूपाणी तक, भारत के राजनीतिक इतिहास में हवाई हादसों ने छीन लिए कई बड़े नेता

कैसे हुआ यह हादसा? (Ajit Pawar Plane Crash Update)

हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ. अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम और जनसभा में शामिल होना था. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान रनवे पर क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया. अजित पवार के निधन की खबर से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रधानमंत्री और अन्य बड़े नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

29 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

53 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

1 hour ago