देश

अजित पवार के आकस्मिक निधन से देश में शोक की लहर, चिराग पासवान और महबूबा मुफ्ती समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Ajit Pawar Death: प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि प्लेन में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ 4 लोग और मौजूद थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है.
दुखद घटना पर राजनीति से जुड़े लोग स्तब्ध हैं और दुर्घटना को राजनीति के लिए बड़ा झटका बता रहे हैं.

महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अजित पवार के निधन पर दुख प्रकट किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य लोगों की जान लेने वाले निजी विमान दुर्घटना की दुखद खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें.”

BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने किया पोस्ट

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के विमान दुर्घटना में निधन की खबर बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें.”

“निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक”- चिराग पासवान

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित चार लोगों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है. दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ. ॐ शांति”

बिहार के राज्यपाल शोक में डूबे

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने लिखा, ‘‘बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एवं अन्य लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. मृतकों के परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं.’’

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का पोस्ट

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा, “उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार का आज सुबह विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया. उनके असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद है. सुबह-सुबह ऐसी खबर सुनना बेहद चौंकाने वाला है. मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके जैसा साहस और कार्य-समर्पण का भाव मिलना असंभव है. उनके जाने से हमने एक जनहितैषी और निर्णायक नेतृत्व खो दिया है. वे सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने सुबह 5 बजे से ही जनता के मुद्दों के लिए अथक परिश्रम किया.”

उन्होंने आगे लिखा, “राज्य के गठन में उनके योगदान को महाराष्ट्र सदा याद रखेगा. दादा का असामयिक निधन उनके परिवार और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गहरा सदमा है. हम उनके परिवार के शोक में उनके साथ हैं. इस दुःख की घड़ी में, मैं ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि पवार परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें- अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- जनसेवा को जीवन का लक्ष्य मानने वाले नेता

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

32 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

55 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago