महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे, प्रशासनिक अनुभव और जमीनी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ नेता अजीत पवार के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी एक खालीपन महसूस किया जा रहा है. इस दुखद मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भावुक शब्दों में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया है.
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने अपने कहा, ‘आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजीत पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है.’
अमित शाह ने आगे कहा कि अजीत पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे. उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है.
आखिर में अमित शाह ने कहा कि मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ. शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति शांति”
अजीत पवार का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने करीब साढ़े तीन दशकों तक महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. अलग-अलग जिम्मेदारियों में रहते हुए उन्होंने राज्य की प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा और कई अहम फैसलों का हिस्सा बने. चाहे ग्रामीण इलाकों के विकास की बात हो या बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजनाएं, अजीत पवार का नाम अक्सर निर्णायक भूमिकाओं में सामने आता रहा.
ये भी पढ़ें: अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- जनसेवा को जीवन का लक्ष्य मानने वाले नेता
-भारत एक्सप्रेस
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…