Ajit Pawar Plane Crash: बुधवार (28 जनवरी) को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) की विमान हादसे में हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मामले की जांच के आदेश दिए थे. सीएम फडणवीस ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को पत्र लिखकर हादसे की गंभीरता से जांच कराने की मांग की थी.
विमान हादसे को लेकर केंद्र सरकार ने जांच की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पत्र का जवाब देते हुए बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है और एयरक्राफ्ट का ब्लैक बॉक्स भी अपने कब्जे में ले लिया गया है.
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट और इंसिडेंट रूल्स के तहत जांच पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जाएगी. हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
मंत्री ने बताया कि दुर्घटनास्थल से जुड़े सभी तकनीकी रिकॉर्ड, ऑपरेशनल डिटेल्स और अन्य जरूरी तथ्यों को इकट्ठा कर उनकी जांच की जा रही है. इसमें विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान से पहले की तैयारी, पायलट और क्रू से जुड़े रिकॉर्ड, मौसम की स्थिति और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संबंधित जानकारियां शामिल हैं.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर भी गंभीरता से संज्ञान लिया है. मंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके और विमानन सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके.
ये भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार होंगी अगली डिप्टी सीएम? अजित पवार निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़
राममोहन नायडू ने यह भी कहा कि इस जांच प्रक्रिया में महाराष्ट्र सरकार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है. स्थानीय प्रशासन से आवश्यक सहायता की जरूरत होगी, ताकि जांच सुचारू रूप से और तेजी से पूरी की जा सके. मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि पूरी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार के साथ भी साझा की जाएगी.
केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अजित पवार की हादसे से हुई मौत की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाएगी. साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया की हादसे की सच्चाई सामने आएगी और जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्धारण हो सकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi:
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…