देश

“कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मैंने इशारा कर दिया तो…”, Akbaruddin Owaisi ने भरे मंच से पुलिस इंस्पेक्टर को दी धमकी

Akbaruddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार अकबरुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद के ललिता बाग में एक राजनीतिक रैली के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी दे दी. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. टकराव तब हुआ जब इंस्पेक्टर ने ओवैसी से आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया. बताया गया कि मंच पर पुलिस इंस्पेक्टर ने भाषण रोकने के लिए कहा. इसके बाद ओवैसी भड़क गए.

आवंटित समय को ओवैसी ने कर लिया था पार

बता दें कि एक भाषण के दौरान, अकबरुद्दीन ओवैसी ने कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता के अनुसार आवंटित समय को पार कर लिया था. जिसके बाद पुलिस निरीक्षक को हस्तक्षेप करना पड़ा और उनसे अपना संबोधन समाप्त करने का अनुरोध किया. इसके बाद अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा कि अगर वह अपने समर्थकों की तरफ इशारा कर दें, तो उन्हें यहां से दौड़कर भागना पड़ेगा. जूनियर ओवैसी ने कहा, “आपको क्या लगता है कि चाकुओं और गोलियों को खाने के बाद मैं कमजोर हो गया हूं. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि अभी भी मेरे भीतर बहुत हिम्मत है. अभी पांच मिनट बाकी हैं और मैं अभी पांच मिनट बोलूंगा.”

यह भी पढ़ें: Molestation in Metro: बेंगलुरु मेट्रो में महिला से छेड़छाड़, चीखती रही पीड़िता, लेकिन किसी ने नहीं की मदद

“कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ”

इतना ही नहीं, ओवैसी ने कहा कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है मुझे रोकने के लिए. अगर मैंने इशारा कर दिया तो आपको दौड़ना पड़ेगा. क्या मैं इन्हें दौड़ने के लिए कहूं? मैं कह रहा हूं कि ये लोग हमें कमजोर करने के लिए आए हैं.बता दें कि अकबरुद्दीन चंद्रयानगुट्टा विधानसभा से उम्मीदवार हैं. ये सीट एआईएमआईएम का गढ़ है. ओवैसी की पार्टी को 2014 और 2018 में यहां से जीत मिली. हलफनामे के अनुसार, एआईएमआईएम नेता के पास 4.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 4.95 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, ओवैसी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार एफआईआर दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

2 minutes ago

संभल हिंसा में यूपी पुलिस से क्या हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; योगी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

4 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

15 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

28 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

37 minutes ago