देश

‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया…’ संसद में अखिलेश यादव का जोरदार तंज, राम मंदिर चढ़ावे पर घेरा

Akhilesh Yadav Speech Lok Sabha: लोकसभा के मानसून सत्र में सरकार की तरफ से लाए गए एंटी पेपर लीक बिल पर सदन में हंगामा छिड़ा हुआ है. दोपहर दो बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो गई. इस दौरान विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला. समाजवादी पार्टी के मुखिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जेन-Z जेनरेशन ने सरकार को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चढ़ावा नहीं रोक पाये वो पेपर लीक क्या ही रोक पाएंगे. उन्होंने कहा कि एक प्रधान को हटाकर इन्होंने प्रधानमंत्री को बचा लिया.

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही थी. चर्चा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाग लिया. उन्होंने चर्चा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर में चढ़ावा नहीं रोक पाये, वो भला पेपर लीक कैसे रोकेंगे.

उन्होंने जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि सरकार झुकती है बस झुकाने वाला चाहिये.

नई पीढ़ी को दी बधाई

सपा प्रमुख ने नई पीढ़ी को बधाई देते हुए कहा कि, पूर्व शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) जब लोकसभा में लौटे तो उनका बाहर स्वागत किया गया. हमें इससे कोई शिकायत नहीं है. माननीय सदस्यों को बहुत ही राहत मिली होगी कि एक प्रधान जी को हटाकर अपने प्रधानमंत्री को बचा लिया.

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ने भाजपा को झुकने के लिए विवश कर दिया. जब सरकार घबरा जाती है और डर जाती है तब वो मांगों को मान लेती है. यह ऐसा पहला आंदोलन था जिसमें बच्चों ने भाग लिया और इसमें उनके माता-पिता भी साथ दिये.

यूपी में ढेरों पेपर हुए लीक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने सदन में पूरे सत्ता पक्ष को निशाने पर ले लिया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाये वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे.

ये भी पढ़ें- गौमूत्र एक्सपर्ट या माइक्रोप्रोसेसर क्रांति के हीरो? जानिए प्रियंका गांधी के निशाने पर आए IIT प्रोफेसर कामकोटी का सच

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहां से चुनकर आते हैं, वहां की स्थिति ऐसी है कि उस राज्य में भी ढेरों पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago