Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया…’ संसद में अखिलेश यादव का जोरदार तंज, राम मंदिर चढ़ावे पर घेरा

Akhilesh Yadav Speech Lok Sabha: समाजवादी पार्टी के मुखिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जेन-Z जेनरेशन ने सरकार को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चढ़ावा नहीं रोक पाये वो पेपर लीक क्या ही रोक पाएंगे. उन्होंने कहा कि एक प्रधान को हटाकर इन्होंने प्रधानमंत्री को बचा लिया.

Akhilesh Yadav Speech Lok Sabha

Akhilesh Yadav Speech Lok Sabha

Akhilesh Yadav Speech Lok Sabha: लोकसभा के मानसून सत्र में सरकार की तरफ से लाए गए एंटी पेपर लीक बिल पर सदन में हंगामा छिड़ा हुआ है. दोपहर दो बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो गई. इस दौरान विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला. समाजवादी पार्टी के मुखिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जेन-Z जेनरेशन ने सरकार को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चढ़ावा नहीं रोक पाये वो पेपर लीक क्या ही रोक पाएंगे. उन्होंने कहा कि एक प्रधान को हटाकर इन्होंने प्रधानमंत्री को बचा लिया.

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही थी. चर्चा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाग लिया. उन्होंने चर्चा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर में चढ़ावा नहीं रोक पाये, वो भला पेपर लीक कैसे रोकेंगे.

उन्होंने जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि सरकार झुकती है बस झुकाने वाला चाहिये.

नई पीढ़ी को दी बधाई

सपा प्रमुख ने नई पीढ़ी को बधाई देते हुए कहा कि, पूर्व शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) जब लोकसभा में लौटे तो उनका बाहर स्वागत किया गया. हमें इससे कोई शिकायत नहीं है. माननीय सदस्यों को बहुत ही राहत मिली होगी कि एक प्रधान जी को हटाकर अपने प्रधानमंत्री को बचा लिया.

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ने भाजपा को झुकने के लिए विवश कर दिया. जब सरकार घबरा जाती है और डर जाती है तब वो मांगों को मान लेती है. यह ऐसा पहला आंदोलन था जिसमें बच्चों ने भाग लिया और इसमें उनके माता-पिता भी साथ दिये.

यूपी में ढेरों पेपर हुए लीक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने सदन में पूरे सत्ता पक्ष को निशाने पर ले लिया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाये वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे.

ये भी पढ़ें- गौमूत्र एक्सपर्ट या माइक्रोप्रोसेसर क्रांति के हीरो? जानिए प्रियंका गांधी के निशाने पर आए IIT प्रोफेसर कामकोटी का सच

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहां से चुनकर आते हैं, वहां की स्थिति ऐसी है कि उस राज्य में भी ढेरों पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital