देश

गुजरात एटीएस ने मेरठ के संदिग्ध आतंकी जीशान को नॉएडा से पकड़ा, पिता ने कहा एक साल पहले कर दिया था बेदखल

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से संबद्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये जानकारी एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने बुधवार को दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पकड़े गए चार आतंकियों में दो को गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नॉएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है. ये सभी आतंकवादी अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े बताए गए हैं. गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सैफुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद फरदीन, मोहम्मद कैफ और जीशान अली के रूप में हुई है. जीशान मेरठ के किठौर थाना इलाके के ललियाना गांव का रहने वाला है. जीशान नॉएडा के सेक्टर 63 में एक फैक्ट्री में काम करता है.

संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी

दावा किया जा रहा है कि इन आतंकियों को कुछ विशेष और संवेदनशील स्थानों को टारगेट करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही ये चारों आतंकवादी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में आए थे. जांच में यह बात भी सामने आई है कि इन आतंकवादियों का संपर्क सीमा पार बैठे आतंकियों से भी था.
जीशान मेरठ के किठौर थाना इलाके के ललियाना गांव का रहने वाला है. जीशान के पिता आसिफ ने इस मामले में मीडिया के सामने आकर कहा कि एक साल से उनका जीशान से कोई संपर्क नही हुआ है. एक साल से वो घर नही आया. उन्होंने बताया कि जीशान को वो बेदखल के चुके हैं उसका चाल चलन ठीक नही था. नॉएडा में काफी सालों से रह रहा था. कहा कि अगर उसने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. आसिफ ने कहा कि अपने बेटे जीशान के किसी भी गलत कृत्य में समर्थन नही करते.

ATS ने गांव में की पूछताछ

आसिफ ने बताया कि उनका बेटा जीशान छठवीं कक्षा से ही नॉएडा के नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने गया था यहां से उसने इंटर तक की पढ़ाई की. इसी दौरान वो गलत संगत में पड़ गया और मोबाइल पर गेम आदि खेलता रहता था. बताया कि वो अक्सर उनसे पैसो की डिमांड करता था. जिससे परेशान होकर उन्होंने एक साल पहले उसे बेदखल कर दिया था. एक साल से उससे कोई संपर्क नही हुआ है. आसिफ मजदूरी का काम करता है. बताया ये भींज रहा हैं कि बुधवार शाम को एटीएस की टीम गांव ललियाना पहुँची थी और जीशान के पिता से लंबी पूछताछ की.

जीशान के दो भाई हैं एक टाइल्स लगाने का काम करता है जबकि दूसरा रुहील उर्फ रिहान है जोकि जन सेवा केंद्र चलाता है.


ये भी पढ़े: बाप या जल्लाद? दहेज के लिए 8 माह के बच्चे को उल्टा लटकाया, पत्नी को किया टॉर्चर


भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई गलती! बहन ने टोका तो VIDEO हुआ वायरल; देखें

Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…

2 minutes ago

अमित गांगुली की गिरफ्तारी से बढ़ी सियासी हलचल; टीएमसी नेता देबाशीष कुमार से करीबी संबंधों के संकेत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

2 minutes ago

दो दिन पहले आया GF तृषा कृष्णन के साथ वीडियो, अब सीएम विजय को क्यों बुलाया गया लंदन से वापस?

Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…

7 minutes ago

भाव गिरे लेकिन सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें जेब पर लगेगी कितनी चपत?

Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन…

16 minutes ago

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…

38 minutes ago

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

42 minutes ago