Urdu Conclave 2026

बाप या जल्लाद? दहेज के लिए 8 माह के बच्चे को उल्टा लटकाया, पत्नी को किया टॉर्चर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से दहेज प्रताणना का खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपने पति को सजा देने के लिए 8 माह के बच्चे पर जमकर सितम किए है.

Man Tortured Son For Dowry In Rampur Uttar Pradesh

बच्चे को उल्टा लटकाया

Uttar Pradesh News: एक ओर देश AI के जमाने में डेवलप हो रहा है. दूसरी ओर आज भी कुछ लोग दहेज की लालच में पड़े हुए हैं. दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) के मामले आम होते हैं. अक्सर देखने में आता है कि लोग पत्नी पर अत्याचार करते हैं. हालांकि, उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur Crime News) से इससे भी कई ज्यादा खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक आदमी दहेज अपनी पत्नी को डराने और धमकाने के लिए अपने बच्चे पर ही सितम करने लगा. इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई.

मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर जिले के थाना मिलक खानम इलाके का है. पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत पुलिस से की है. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इससे लोगों में आक्रोश है.

हैरान करने वाला मामला

अपनी पत्नी पर दहेज का दबाव बनाने के लिए अपने 8 महीने के मासूम बेटे को उल्टा लटका कर पूरे गांव में घुमाया. इस अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. आरोपी पति ने अपने बेटे को चार बार गांव में घुमाया और लोगों से खुद कहा कि इसका वीडियो बनाओ. पीड़िता ने कहा कि पति ने मेरे बच्चे को पूरे गांव में घुमाया है, और अब मेरे पास पैसे नहीं हैं तो मैं कहां से दूं.

साल 2023 में हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2023 में हुई थी, तभी से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है. ससुराल में पति समेत अन्य परिवारजन 2 लाख रुपये और कार लाने की मांग करते हैं. उसने बताया कि उसका पति उसे और उसके मायके वालों को डराने के लिए अपने बेटे को उल्टा लटका कर गांव में घुमाता है.

ये भी पढ़ें: UP CID ने करोड़ो रूपये के घोटाले मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ़्तार

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

थाना मिलक खानम की इंचार्ज निशा खटाना ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151 में चालान किया था, साथ ही साथ ये मामला परामर्श केंद्र भेज दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि बच्चे की तबीयत काफी खराब हो चुकी है, और वह इलाज करवा रही है। वह गरीब है, और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read