देश

UP News: होली से पहले तिरपाल से ढक दी गईं यूपी की मस्जिदें, जानें ये बड़ी वजह

UP News: हिंदू धर्म के त्योहारों में से प्रमुख त्योहार माने जाने वाला रंगो का त्योहार होली (Holi-2024) आज और कल मनाई जाएगी. आज शाम को होलिका दहन होगा और कल रंग खेला जाएगा. इस पर्व को प्यार, उमंग, सद्भाव और एकता का त्योहार माना गया है. मान्यता है कि इस दिन गिले-शिकवे भूलकर दुश्मन भी एक हो जाते हैं और परिवार के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाते हैं. हर उम्र का व्यक्ति चाहे बच्चा, जवान या फिर बूढ़ा हो, सब इस त्योहार में मगन करता है. तो वहीं कोई अराजक तत्व इस सौहार्द के इस पर्व को बिगाड़ न दे. इसको लेकर भी यूपी में पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है. तो वहीं यूपी के संवेदनशील इलाकों की मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है ताकि कोई मस्जिद पर रंग न डाल दे. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक-दो नहीं पूरी 4 मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है.

इसको लेकर अलीगढ़ के सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया, “कल पारंपरिक रूप से यहां होली मनाई जाएगी, इसके दृष्टिगत मस्जिदों को सुरक्षित करने के लिए मस्जिद इंतजामिया कमेटी द्वारा इसे ढकवा दिया जाता है जिससे मस्जिदों पर रंग न पड़े. सुरक्षा की दृष्टि से 4 मस्जिदों को ढकवाया गया है. पुलिसबल तैनात है, ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है.”

ये भी पढ़ें-Poison Garden: जानें कहां है दुनिया का सबसे जहरीला गार्डन… घुसते ही हो जाएंगे बेहोश, पौधों से निकलता है धुआं

मालूम हो कि अलीगढ़ सहित प्रदेश की वो सभी मस्जिदें, जो संवेदनशील इलाकों में हैं, उनको सुरक्षा की दृष्ठि से प्रत्यक वर्ष होली के मौके पर ढकवा दिया जाता है. ताकि उपद्रवी द्वारा रंग नहीं लगाया जा सके. इसको लेकर पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित करता है. अलीगढ़ के सबसे संवेदनशील चौराहे ‘हलवाईयां’ की अब्दुल करीम मस्जिद को रात में ही तिरपाल से ढकवा दिया गया तो वहीं इसी के साथ ही अन्य मस्जिदों को भी ढकवा दिया गया है. प्रत्येक वर्ष प्रशासन के निर्देश पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है ताकि कोई भी मस्जिद में रंग या गंदगी न फेंक दे. तो वहीं यहां रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग कहते हैं कि अब पहले जैसा भाईचारा होली पर दिखाई नहीं देता. पहले लोग रंग खेलते थे तो प्यार और मोहब्बत दिखाई देता था लेकिन अब तो लोग परेशान करने के लिए रंग फेंक देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

5 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

28 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago