दिल्ली में होली
Holi Celebrations: रंगों और यारी-दोस्ती का त्योहार होली इस साल 25 मार्च 2024 को भारत से लेकर दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाएगा. हर तरफ लोग रंगों से सरोबार हो जाते हैं. लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. लोग अपने पुराने मनमुटाव को भुलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और त्योहार सेलिब्रेट करते हैं. ऐसे में अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो चिंता करने की बात नहीं है. यहां हम आपको दिल्ली-NCR की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप होली सेलिब्रेट करके इस दिन को और ज्यादा खास बना सकते हैं. इतना ही नहीं आप यहां फैमिली या फिर दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं.
अगर आप अपने दोस्तों के सात होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो दिल्ली का यमुना घाट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑर्शन है. यहां पर होली सेलिब्रेट करना आपके लिए काफी यादगार होने वाला है. लोग यमुना घाट पर होली खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं. यहां पर लोक गीत गाए जाते हैं. ढोल की थाप पर डांस और कलरफुल होली आपके फेस्टिवल का मजा दोगुना कर देगी. यमुना घाट की इस वाइव्रेंट होली के यादगार मोमेंट को आप कैमरे में कैप्चर कर सकते हैं.
दिल्ली हाट एक ऐसी जगह है जहां पर हर समय चहल-पहल मिलेगी. वहीं होली के दिन रंगों की बौछार हो जाती है. यहां पर ट्रेडिशनल तरीके से पंडाल डिजाइन किया जाता है ताकि होली खेलने के लिए लोगों को एक गांन का माहौल मिल सके. होली के मौके पर स्पेशल एक्टिविटी करने के अलावा आप यहां पर टेस्टी फूड का मजा भी उठा सकते हैं.
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आप अपनी होली को खास बनाना चाहते हैं तो हौज खास आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. ये जगह नाइट आउट के लिए ही नहीं बल्कि होली का त्योहार मनाने के लिए भी काफी शानदार है. होली वाले दिन यहां मौजूद अलग-अलग कैफे में आपको सेलिब्रेशन देखने को मिल जाएगा. दिल्ली-एनसीआर के लोग यहां भी होली खेलने आ सकते हैं.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी होली का शानदार जश्न देखने को मिलेगा. इस बार के त्योहार में अगर आप कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं. या फिर अपने दोस्तों के साथ इस त्योहार को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां जरूर घूम आएं. यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं. यहां आपको डीजे की धुन पर डांस करने का भी मौका मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…