Ramji Lal Suman Attacked: रविवार, 27 अप्रैल को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हो गया. बताया जा रहा है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के काफिले पर टायर फेंके और काले झंडे दिखाकर विरोध जताया. हमले के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस हमले को गंभीर साजिश करार देते हुए योगी सरकार और खुफिया तंत्र पर सवाल उठाए हैं.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “माननीय सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायर और पत्थर फेंकना एक जानलेवा हमला है. इतनी बड़ी संख्या में टायर इकट्ठा करना और हमला करना किसी सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है. यह इंटेलिजेंस की गंभीर विफलता है या फिर जानबूझकर की गई अनदेखी.”
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “अगर सरकार और प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठा है तो याद रखे, अराजकता किसी को भी नहीं बख्शेगी. आज अगर भाजपा और उनके सहयोगी चुप हैं, तो भविष्य में वे भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार बन सकते हैं. एक सांसद पर हमला होना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. क्या पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े सांसद होने की वजह से सरकार चुप है? क्या बुलडोजर की ताकत खत्म हो गई या फिर सरकार ने अराजकता के सामने घुटने टेक दिए हैं?”
सपा प्रमुख ने हमले की घोर निंदा करते हुए कहा, “यह घटना बेहद शर्मनाक है. आज देश की जनता साफ कह रही है- ‘पीडीए का साथ चाहिए, भाजपा नहीं चाहिए.'”
इस हमले को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, “हमें टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया. मामला बेहद गंभीर है. बुलंदशहर में दलितों पर अत्याचार की छह घटनाएं हाल ही में हुई हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ हिंसा का माहौल बना हुआ है. नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, बारात रोकने की घटनाएं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ा जाना, ये सब बेहद चिंताजनक है.”
जानकारी के अनुसार, सांसद रामजीलाल सुमन अपने काफिले के साथ गभाना टोल प्लाजा से गुजर रहे थे, तभी करणी सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाया. हमलावरों ने टायर फेंके और काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की.
ये भी पढ़ें- सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला… करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चलती गाड़ी पर फेंके टायर और पत्थर
-भारत एक्सप्रेस
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…