Allahabad High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट में जल्द ही 8 नए न्यायाधीश अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 अप्रैल, 2025 को हुई बैठक में इन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश को मंजूरी दी है. इसके साथ ही तीन अन्य न्यायाधीशों के तबादले के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 90 हो जाएगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 160 है, लेकिन वर्तमान में चीफ जस्टिस सहित केवल 78 जज कार्यरत हैं.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए आठ नए जजों की सिफारिश की. इसकी अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने की. इन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नति देकर जज बनाया जाएगा. इनमें शामिल हैं:
इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पहले ही जस्टिस अरिंदम सिन्हा, जस्टिस सीडी सिंह और जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला कर दिया था. इन नियुक्तियों और तबादलों के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है.
इससे पहले, साल 2024 में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई नियुक्तियां की गई थीं. 25 मार्च, 2024 को अधिवक्ता अमिताभ कुमार राय और अधिवक्ता राजीव लोचन शुक्ल को हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त किया गया था. वहीं, दिसंबर 2024 में अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि को भी जज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
इसके अलावा, मई 2024 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी. इनमें शामिल थे:
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने DLF गुरुग्राम में सीलिंग पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…