Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले 8 नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 8 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी. इससे हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 90 हो जाएगी.

Allahabad High Court

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जल्द ही 8 नए न्यायाधीश अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 अप्रैल, 2025 को हुई बैठक में इन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश को मंजूरी दी है. इसके साथ ही तीन अन्य न्यायाधीशों के तबादले के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 90 हो जाएगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 160 है, लेकिन वर्तमान में चीफ जस्टिस सहित केवल 78 जज कार्यरत हैं.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए आठ नए जजों की सिफारिश की. इसकी अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने की. इन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नति देकर जज बनाया जाएगा. इनमें शामिल हैं:

  • जितेंद्र कुमार सिन्हा
  • अब्दुल शाहिद
  • अनिल कुमार-एक्स
  • तेज प्रताप तिवारी
  • संदीप जैन
  • अवनीश सक्सेना
  • मदन पाल सिंह
  • हरवीर सिंह

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पहले ही जस्टिस अरिंदम सिन्हा, जस्टिस सीडी सिंह और जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला कर दिया था. इन नियुक्तियों और तबादलों के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है.

साल 2024 में भी हुई थीं नियुक्तियां

इससे पहले, साल 2024 में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई नियुक्तियां की गई थीं. 25 मार्च, 2024 को अधिवक्ता अमिताभ कुमार राय और अधिवक्ता राजीव लोचन शुक्ल को हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त किया गया था. वहीं, दिसंबर 2024 में अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि को भी जज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

इसके अलावा, मई 2024 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी. इनमें शामिल थे:

  • न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी
  • न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम
  • न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता
  • न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला
  • न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र
  • न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर
  • न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार
  • न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला
  • न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने DLF गुरुग्राम में सीलिंग पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital