इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अधिवक्ता निधि का पैसा तुरंत अधिवक्ताओं के खाते में भेजने की मांग की है. अधिवक्ताओं का तीन महीने का पैसा बार एसोसिएशन के पास जमा है. अधिवक्ता इसकी मांग काफी दिनों से कर रहे हैं और अभी तक निधि का पैसा उनके खाते में न भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अधिवक्ताओं का कहना है कि निधि का पैसा तुरंत ही उनके खाते में भेजा जाना चाहिए.
बार अधिवक्ताओं के पैसे पर कोई ब्याज भी नहीं देता है कि अधिवकताओं को कोई लाभ हो. फिर निधि का पैसा बार के पास पड़े रहने का कोई अर्थ नहीं है. अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि उनका पैसा तुरंत उनके अकॉउंट में भेजा जाय. अन्यथा, अधिवक्ता इसके लिए आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी, पवन श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय,प्रखर श्रीवास्तव, प्रदीप द्विवेदी, संतोष कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र, आशुतोष कुमार त्रिपाठी आदि ने कहा निधि का पैसा तुरंत भेजा जाना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…