दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-13 में स्थित अपार्टमेंट लगी आग.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में स्थित एक अपार्टमेंट की सातवें फ्लोर पर आज सुबह भीषण आग (fire) लग गई. जिसके बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच एक पिता अपने दो बच्चों के साथ अपार्टमेंट से नीचे छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. हालांकि इस दौरान अपार्टमेंट में मौजूद एक व्यक्ति जान बचाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ बिल्डिंग से नीचे कूद गया. कूदने से तीनों की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. बाद में उनके पिता यश यादव, उम्र 35 साल, ने भी बालकनी से छलांग लगा दी. उन्हें IGI अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…