Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इलाहाबाद हाईकोर्ट: अधिवक्ताओं ने निधि का पैसा तुरंत खाते में भेजने की मांग की, चेताया आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने अधिवक्ता निधि की राशि तीन महीने से लंबित रहने पर नाराजगी जताई. वकीलों ने बार एसोसिएशन से राशि तुरंत खाते में भेजने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी.

Allahabad High Court
Edited by Akansha

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अधिवक्ता निधि का पैसा तुरंत अधिवक्ताओं के खाते में भेजने की मांग की है. अधिवक्ताओं का तीन महीने का पैसा बार एसोसिएशन के पास जमा है. अधिवक्ता इसकी मांग काफी दिनों से कर रहे हैं और अभी तक निधि का पैसा उनके खाते में न भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अधिवक्ताओं का कहना है कि निधि का पैसा तुरंत ही उनके खाते में भेजा जाना चाहिए.

बार अधिवक्ताओं के पैसे पर कोई ब्याज भी नहीं देता है कि अधिवकताओं को कोई लाभ हो. फिर निधि का पैसा बार के पास पड़े रहने का कोई अर्थ नहीं है. अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि उनका पैसा तुरंत उनके अकॉउंट में भेजा जाय. अन्यथा, अधिवक्ता इसके लिए आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी, पवन श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय,प्रखर श्रीवास्तव, प्रदीप द्विवेदी, संतोष कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र, आशुतोष कुमार त्रिपाठी आदि ने कहा निधि का पैसा तुरंत भेजा जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital