देश

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती : अश्विनी वैष्णव

मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की संध्या थिएटर के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिलने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पार्टी पर क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान न करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती

रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस को क्रिएटिव इंडस्ट्री के प्रति कोई सम्मान नहीं है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है. संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का स्पष्ट मामला थी. अब, उस दोष को मिटाने के लिए, वे इस तरह के प्रचार स्टंट में लिप्त हैं. तेलंगाना सरकार को लगातार फिल्मी हस्तियों पर हमला करने की बजाय प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए और उस दिन व्यवस्था करने वालों को दंडित करना चाहिए. यह देखना भी दुखद है कि कांग्रेस के सत्ता में आने के एक साल के भीतर यह एक सामान्य बात बन गई है.”

शुक्रवार को मिली थी जमानत

हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट ने ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को जमानत दे दी. इससे पहले आज सुबह ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था और एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी. इस मामले में सुबह अभिनेता को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक स्थानीय अदालत में पेश किया था. अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उन्हें चंचलगुडा जेल ले जाया गया था. लेकिन कुछ ही देर बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों ने ली राहत की सांस

इस खबर से अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की.‘पुष्पा 2’ की जबरदस्त सफलता का लुत्फ उठा रहे सुपरस्टार को सुबह गिरफ्तारी के बाद नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट परिसर में नवें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था. अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

यह भी पढ़ें- महाकुम्भ की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- प्रयागराज की धरती पर एक नया इतिहास रचा जा रहा है

5 दिसंबर को रिलीज हुई थी पुष्पा 2

‘पुष्पा 2’ गत 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इससे ठीक एक दिन पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. अभिनेता पर आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए वह सिनेमाघर पहुंच गए थे. उन्हें देखकर भारी संख्या में पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई थी.भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी. महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago