West Bengal Elections 2026: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद बड़ा बयान दिया है. कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने की पूरी संभावना है. उनके अनुसार, पहले चरण की 152 सीटों में से पार्टी 110 से ज्यादा सीटें जीत सकती है.
अमित शाह ने बताया कि यह आंकड़ा भाजपा की राज्य इकाई के आंतरिक आकलन पर आधारित है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के साथ-साथ दूसरे चरण को देखते हुए पार्टी मजबूत स्थिति में है और सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
पहले चरण में हुए मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार लोगों ने बड़े उत्साह के साथ वोट डाला है. उनके मुताबिक, मतदान प्रतिशत ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों के भरोसे को दिखाता है. उन्होंने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और आगे के चरणों में भी यही रुझान जारी रहेगा.
अमित शाह ने कहा कि देश के कई हिस्से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भी लोगों का समर्थन भाजपा के पक्ष में दिख रहा है और यह समर्थन वोट में बदलकर पार्टी को जीत दिलाएगा.
इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोला. उन्होंने ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल हैं. अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को किसी भी समय सुरक्षित माहौल मिलेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गृह मंत्री ने यह भी बताया कि पार्टी ने उन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने हिंसा का सामना किया है. उनका कहना था कि ऐसे लोग विधानसभा में पहुंचकर कानून बनाने में योगदान देंगे और अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे.
ये भी पढ़ें: राघव का ‘चाणक्य नीति’ वाला दांव! AAP से विदाई के बीच तैयार किया ऐसा ‘कानूनी कवच’ कि बच गई सांसदी
दूसरे चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह ने लोगों से बिना डर के मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए पूरी व्यवस्था की है. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे राज्य के बेहतर भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट करें.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…