Amit Shah Bengal Election Strategy: पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है और इस अभियान की कमान खुद गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल रखी है. अमित शाह ने बंगाल में ‘खूंटा गाड़’ लिया है और उनकी रणनीति केवल मंच से भाषण देने तक सीमित नहीं है.
वे राज्य के पांचों संगठनात्मक संभागों (डिवीजनों) में रात गुजार रहे हैं ताकि जमीनी हकीकत को बिना किसी फिल्टर के समझ सकें. शाह की इस ‘नाइट शिफ्ट’ डिप्लोमेसी ने टीएमसी की धड़कनें बढ़ा दी हैं, क्योंकि वे हर जिले की कोर कमेटी से सीधे संवाद कर रहे हैं और हर बूथ के समीकरण पर पैनी नजर रख रहे हैं.
बीजेपी ने बंगाल को रणनीतिक रूप से खड़गपुर, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, बालुरघाट और हुगली समेत पांच संगठनात्मक क्षेत्रों में बांटा है. अमित शाह इन सभी क्षेत्रों में एक-एक रात बिताने की योजना पर काम कर रहे हैं. खड़गपुर और दुर्गापुर में वे अपनी बैठकें पहले ही पूरी कर चुके हैं.
दिन भर जनसभाओं को संबोधित करने के बाद, शाह रात के समय जिला कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठते हैं. इस बैठक में वे प्रचार का फीडबैक लेते हैं, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को मौके पर हल करते हैं और अगले एक हफ्ते का टारगेट सेट करते हैं. शाह का यह सीधा हस्तक्षेप बताता है कि बंगाल की एक-एक सीट बीजेपी के लिए कितनी महत्वपूर्ण है.
बुधवार को फालाकाटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ममता बनर्जी और उनके कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी उनके हमलों से डरने वाली नहीं है. शाह ने मंच से गरजते हुए कहा कि ममता के गुंडों सुन लो… 23 अप्रैल को घर में ही रहना, वरना 5 मई के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, तो हम आपको सीधा करेंगे. उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार बनते ही घुसपैठ की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा और बंगाल से एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाला जाएगा.
ये भी पढ़ें-गर्मी का ‘रौद्र रूप’: बाड़मेर बना भट्टी तो यूपी-बिहार में पछुआ हवाओं का सितम, 18 अप्रैल से लू का बड़ा अलर्ट
संदेशखाली और आरजी कर जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए शाह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साधे रखी.
शाह ने वादा किया कि 5 मई को चुनावी नतीजे आने और बीजेपी की सरकार बनने के बाद बंगाल में सुरक्षा का ऐसा माहौल होगा कि महिलाएं रात 2 बजे भी बिना किसी डर के घर से बाहर निकल सकेंगी. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 को हटाने और नक्सलवाद के खात्मे जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को भी बंगाल के विकास और सुरक्षा से जोड़ा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…