Fact check: राजनीति में कभी-कभी ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश ही गले की हड्डी बन जाती है. ऐसा ही कुछ आगरा की मेयर और भाजपा नेता हेमलता दिवाकर कुशवाहा के साथ हुआ है. मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करने के दौरान उनके नाम में चूक और व्यवहार को लेकर मेयर साहिबा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. अब मामला और बिगड़ गया है क्योंकि खुद को सही साबित करने के लिए उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया, वो भी ‘कट-पेस्ट’ का शिकार पाया गया है.
12 अप्रैल को जब सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कहा, तो प्रधानमंत्री मोदी समेत देश भर की हस्तियों ने शोक जताया. इसी कड़ी में मेयर हेमलता दिवाकर का एक वीडियो वायरल हुआ. इस अनकट वीडियो में मेयर श्रद्धांजलि देने से पहले न केवल हंसती हुई दिखीं, बल्कि उन्होंने बगल में खड़े व्यक्ति से यह भी पूछा- “सिंगर हैं ना वो?” हद तो तब हो गई जब उन्होंने आशा भोसले का नाम गलत पुकारते हुए उन्हें ‘आशा घोंसले’ कह दिया.
सोशल मीडिया पर भारी फजीहत के बाद मेयर ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर इसे विरोधियों की साजिश करार दिया. उन्होंने लिखा कि वायरल वीडियो ‘फेक’ है और छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने ‘असली’ वीडियो होने का दावा करते हुए एक क्लिप पोस्ट की और लिखा- “कुछ व्यूज और लाइक्स के लिए मेरी पहचान को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है.”
लेकिन, मेयर की ये सफाई उनके लिए उलटी पड़ गई. जांच करने पर सामने आया कि उनके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में 4 सेकंड और 26 सेकंड पर ‘जंप कट’ लगे हैं. गौर से देखने पर पता चलता है कि वीडियो से वही हिस्सा हटा दिया गया है जहां उन्होंने ‘घोंसले’ शब्द का उच्चारण किया था.
एक न्यूज पोर्टल के फेसबुक पेज पर वो ओरिजिनल अनकट वीडियो अब भी मौजूद है, जहां से ये पूरा विवाद शुरू हुआ था. पोर्टल ने खुद पोस्ट लिखकर मेयर पर तंज कसा कि उन्होंने पोर्टल के ही वीडियो को एडिट करके खुद को पाक-साफ दिखाने की कोशिश की है, लेकिन ‘पब्लिक सब जानती है’.
आगरा की मेयर का ये रवैया अब चर्चा का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि मानवीय भूल स्वीकार करने के बजाय एडिटेड वीडियो का सहारा लेना एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता. फिलहाल, इस ‘वीडियो वार’ ने मेयर की छवि को सुधारने के बजाय और भी नुकसान पहुंचाया है.
ये भी पढ़ें: बालेन शाह ने ये क्या कहा? ‘भारत के रामराज बनने पर ही मिलाऊंगा हाथ’, जानें क्या है वायरल पोस्ट का सच
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…