कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने शनिवार को हुब्बल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में मुख्य रूप से कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को घेरने और आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को धार देने को लेकर लंबी चर्चा हुई.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब बीजेपी कर्नाटक में अपनी जमीन को और मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है.
इस मुलाकात के दौरान विजयेंद्र ने अमित शाह को हाल ही में संपन्न हुई बीजेपी की चर्चित ‘बल्लारी चलो’ पदयात्रा की पूरी रिपोर्ट सौंपी. आपको बता दें कि यह पदयात्रा 1 से 10 सितंबर, 2026 के बीच लिंगसुगुर से बल्लारी तक निकाली गई थी. लगभग 175 से 200 किलोमीटर लंबी इस यात्रा ने करीब नौ विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया था.
विजयेंद्र ने गृह मंत्री को बताया कि इस यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता का भी जबरदस्त समर्थन मिला. इस यात्रा का मुख्य मकसद राज्य सरकार के कथित भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों की पोल खोलना था.
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विजयेंद्र ने बताया कि यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सिलसिले में भी बहुत महत्वपूर्ण थी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए अमित शाह का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है.
विजयेंद्र ने साफ शब्दों में कहा कि बीजेपी कर्नाटक में रुकने वाली नहीं है. पार्टी राज्य सरकार की विफलताओं को लगातार जनता के बीच ले जाएगी. आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करने के लिए विरोध प्रदर्शन, जनजागरण अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम और तेजी से चलाए जाएंगे.
कर्नाटक बीजेपी ने अपनी रणनीति बहुत स्पष्ट कर दी है. पार्टी का यह सामूहिक संघर्ष और जनता से जुड़ाव का यह सिलसिला यूं ही थमेगा नहीं, बल्कि सीधे 2028 के विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा.
सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने ‘बल्लारी चलो’ पदयात्रा की सफलता और कर्नाटक में पार्टी के संगठनात्मक कामों की काफी सराहना की है. साथ ही, उन्होंने विजयेंद्र को आगामी अभियानों के लिए जरूरी निर्देश और मार्गदर्शन भी दिए हैं.
ये भी पढ़ें- खाकी पर लगा दाग! रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने पार की सारी हदें, महिला को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा
-भारत एक्सप्रेस
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवा चौथ के पावन पर्व पर एक हैरान…
रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…
PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…
Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…
Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…
दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…