देश

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने दिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के सख्त निर्देश

आगामी 3 जुलाई से शुरू होने जा रही पवित्र ‘श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026’ को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है. इसी सिलसिले में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक बेहद अहम और उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक का एकमात्र मकसद था- अमरनाथ यात्रा के रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करना.

सुरक्षा के बड़े सिपहसालार रहे मौजूद

अमित शाह के साथ हुई इस महा-बैठक में देश की सुरक्षा के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG), भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सीआरपीएफ (CRPF) के महानिदेशक समेत गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने गृह मंत्री के सामने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें बताया गया कि कैसे इस बार तकनीक और जमीन पर मुस्तैद जवानों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को ‘अभेद्य’ बनाया जा रहा है.

हेल्थ से लेकर मौसम तक, हर पहलू पर चर्चा

बैठक में सिर्फ आतंकियों और उपद्रवियों से निपटने की ही रणनीति नहीं बनी, बल्कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर भी खुलकर बात हुई. पहाड़ों के बदलते और अनपेक्षित मौसम से निपटने की तैयारियों, रास्ते में अचानक होने वाली चिकित्सा आपात स्थिति (Medical Emergency), ऑक्सीजन की उपलब्धता, ठहरने के इंतजाम और अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल (समन्वय) को और ज्यादा मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई.

कितने दिनों तक चलेगी यात्रा?

बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक यानी कुल 58 दिनों तक चलेगी. इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के जम्मू-कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है. गृह मंत्री ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बल आपस में इस तरह मिलकर काम करें कि पवित्र गुफा की तरफ बढ़ने वाले भोलेनाथ के भक्तों को किसी भी तरह की रुकावट या असुविधा का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट के लिए ऐतिहासिक दिन: असम, नागालैंड और केंद्र के बीच तेल-गैस खोज को लेकर त्रिपक्षीय समझौता, अमित शाह रहे मौजूद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

6 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

25 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

37 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

43 minutes ago