केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड के 1816 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यमुना जी की कृपा है कि दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा में, यानी गंगोत्री से प्रयागराज तक, कमल की सरकार है.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज 11 लोकार्पण और 8 शिलान्यास हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपना 24 साल का कार्यकाल पूरा किया है. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर हो या प्रधानमंत्री के तौर पर देश के सुशासन शब्द को जमीन पर उतारा. देश को सुरक्षित करना, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना, हर क्षेत्र में देश पहले नंबर पर हो, ये सुनिश्चित किया गया. आज के कार्यक्रम का 80 फीसदी काम यमुना को निर्मल बनाने का है.
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली सरकार बनी थी तब पीएम मोदी ने कहा था कि यमुना नदी की सफाई करना प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार कम करें तो उसी पैसे से यमुना का शुद्धीकरण हो जाएगा. यमुना जी की कृपा है कि गंगोत्री से प्रयागराज तक कमल के फूल की सरकार है, यानी यमुना के स्वच्छ होने का रास्ता साफ है.
अमित शाह ने कहा कि यमुना शुद्धि का जो पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है, वो राजनीतिक नहीं है, बल्कि जिस पवित्र स्थान पर यमुना विराजती है, उसका सम्मान करने की योजना है. 15 और 11 साल तक कांग्रेस और आप पार्टी ने दिल्ली को विकास से महरूम रखा था. 5 साल में भाजपा सरकार में दुनिया भर में दिल्ली की चर्चा हो, ऐसा हमारा विजन है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इतने घोटाले किए कि दिल्लीवासियों ने सिर्फ घोटाले ही देखे. मोहल्ला क्लिनिक में पल्स नापने की व्यवस्था नहीं थी. ऐसे मोहल्ला क्लिनिक में किसी का इलाज कैसे हो सकता है?
उन्होंने आगे कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में दो लाख पर इनकम टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब मोदी की सरकार में 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है. मोदी है तो यह परिवर्तन संभव हो पाया. पहले दिल्ली में आपदा सरकार थी. उनके राज में कूड़े का पहाड़ बढ़ता ही गया, लेकिन 2027 तक कूड़े का पहाड़ खत्म हो जाएगा और वहां गार्डन होगा. दिल्लीवासियों को केजरीवाल की वजह से आयुष्मान योजना का फायदा नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का ‘फाइनल गेम’! HM अमित शाह ने सेना को दिया कौन सा सीक्रेट प्लान?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…