आज यानी 18 दिसंबर को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू का जन्मदिन है. इस मौके पर भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. साथ ही उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री @RamMNK जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
Amit Shah ने मंत्री राम मोहन नायडू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे लिखा, ‘आप हमेशा स्वस्थ रहें और आपकी उम्र लंबी हो’
वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापू गारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि वह एक युवा नेता हैं जो सिविल एविएशन सेक्टर में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.
राम मोहन नायडू भारत के 33वें सिविल एविएशन मिनिस्टर हैं. उनका जन्म 18 दिसंबर 1987 को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था. उनके पिता किंजरापू येरन नायडू तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के एक प्रमुख नेता थे और 1996 से 1998 तक केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.
बता दें कि राम मोहन नायडू ने अपने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में कदम रखा और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम सीट से तीन बार सांसद के रूप में चुने जा चुके हैं. वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी और खास माने जाते हैं.
2024 में, भाजपा सरकार ने उन्हें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में चुना. वह इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के मंत्रियों में से एक हैं.
ये भी पढ़ें: केंद्रीय केबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…