Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Birthday Wishes

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और संगठन निर्माण में शाह के योगदान की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता की कामना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. इसी कड़ी में ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और एनिमेटर मानस कुमार साहू ने अपनी कला के जरिए अनोखे अंदाज में गृह मंत्री को शुभकामनाएं दी हैं.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने रेलवे आधुनिकीकरण, डिजिटल इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संगमा के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए एनडीए के विजन को आगे बढ़ाने की बात कही.

आज यानी 18 दिसंबर को केंद्रीय केबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू का जन्मदिन है. इस मौके पर भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. साथ ही उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन (BJP Leader Shahnawaz Hussain) के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर उनके घर जाकर बधाई दी. इस अवसर पर शाहनवाज की पत्नी रेणु हुसैन भी मौजूद रहीं.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं मंत्री उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व, सादगी और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 100 वर्ष तक देश की सेवा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर में जश्न. अमित शाह से लेकर राहुल गांधी और नीतीश कुमार तक कई बड़े नेताओं ने बधाई संदेश दिए. सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा, वहीं बीजेपी और दिल्ली सरकार ने विशेष आयोजन किए.