आज के दिन केंद्र के कैबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) उन्हें जन्मदिन हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की.
सिविल एविएशन में बड़े पैमाने पर कर रहे काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापू गारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’
Birthday wishes to Union Minister Shri Ram Mohan Naidu Kinjarapu Garu. He is a youthful leader who is working extensively to reform the civil aviation sector. Praying for his long life and wonderful health.@RamMNK
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
PM Modi ने आगे लिखा कि वह एक युवा नेता हैं जो सिविल एविएशन सेक्टर में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.
वहीं, भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री @RamMNK जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
उन्होंने मंत्री राम मोहन नायडू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे लिखा, ‘आप हमेशा स्वस्थ रहें और आपकी उम्र लंबी हो’
कौन हैं राम मोहन नायडु?
राम मोहन नायडू भारत के 33वें सिविल एविएशन मिनिस्टर है. नायडू ने आज ही के दिन साल 1987 में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक राजनीतिक परिवार में जन्म लिया था. 2024 में भाजपा सरकार ने उन्हें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर चुना.
वहीं, नायडू के पिता किंजरापू येरन नायडू तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दिग्गज नेताओं में से एक है. नायडू के पिता ने 1996 से 1998 तक केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.
बता दें कि नायडू ने अपने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में कदम रखा और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम सीट से तीन बार सांसद के रूप में चुने जा चुके है. वहीं, राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेहद करीबी और खास माने जाते है.
ये भी पढ़ें: दुनिया हैरान! पीएम मोदी पर 2025 में हुई अवॉर्ड्स की बारिश, 11 साल में 28 देशों का ‘सर्वोच्च सम्मान’; देखें लिस्ट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




