प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (5 अगस्त) को एनडीए संसदीय बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहने पर प्रशंसा की. 2,258 दिनों तक पद पर रहने के साथ, अमित शाह सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले मंत्री बन गए हैं और उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया.
अमित शाह ने 30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री का पदभार ग्रहण किया था.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
इत्तेफाक से 5 अगस्त को ही अमित शाह के कार्यकाल में ये उपलब्धि हासिल हुई. इसी दिन उन्होंने 2019 में संसद में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की घोषणा की थी, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया था.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 मई 2019 से 4 अगस्त 2025 तक 2258 दिनों का कार्यकाल पूरा किया.
इसके अलावा अमित शाह देश के पहले सहकारिता मंत्री भी बने हैं. इससे पहले उन्होंने गुजरात के गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री के रूप में अमित शाह के कार्यकाल ने भारत की आंतरिक सुरक्षा में बड़े बदलाव लाए हैं.
इससे पहले सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहने का रिकॉर्ड कांग्रेस नेता गोविंद बल्लभ पंत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नाम था.
आडवाणी 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 तक (2,256 दिनों) तक इस पद पर रहे, जबकि गोविंद बल्लभ पंत 10 जनवरी, 1955 से 7 मार्च, 1961 तक, कुल 6 वर्ष और 56 दिनों तक गृह मंत्री रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…