Amit Shah In West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की जीत का खाका खींचा. शाह ने दावा किया कि बंगाल की जनता अब भय, भ्रष्टाचार और घुसपैठ से त्रस्त हो चुकी है और उसने बदलाव का मन बना लिया है. उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने 30 दिसंबर की तारीख को हर भारतीय के लिए गर्व का दिन बताया. उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन 1943 में बंगाल के सपूत और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार आजाद भारत का झंडा फहराया था. उन्होंने इसे आजादी की लड़ाई का एक निर्णायक मोड़ बताया.
गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी के 15 साल के शासन को ‘भय, भूख और भ्रष्टाचार’ का काल बताया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल की पहचान डर और घुसपैठ बन गई है. शाह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है क्योंकि बीच में ‘टोल सिंडिकेट्स’ ने उन्हें हाईजैक कर लिया है. भ्रष्टाचार के कारण राज्य में विकास का पहिया पूरी तरह जाम हो चुका है.
अमित शाह ने भाजपा के बढ़ते जनाधार के आंकड़े पेश करते हुए विरोधियों को आईना दिखाया है. शाह ने कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस और 34 साल राज करने वाला वामदल शून्य पर सिमट गए, वहां भाजपा मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी है और अब 2026 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.
गृहमंत्री अमित शाह ने एक तारीख तय करते हुए कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही राज्य के गौरव को लौटाने का काम शुरू होगा. उन्होंने वादा किया कि भाजपा स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाएगी. यहां की महान विरासत और संस्कृति को पुनर्जीवित किया जाएगा.
बंगाल की सुरक्षा पर उन्होंने एक बड़ा वादा किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए एक ‘नेशनल ग्रिड’ (National Grid) का निर्माण किया जाएगा. शाह ने बंगाल की जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा के शासन में न केवल सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि विकास की गंगा भी बहेगी और गरीबों का कल्याण प्राथमिकता पर होगा.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…